आवेदन की अंतिम तारीख : 26 फरवरी 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने 419 विभिन्न पदों (रिलेशनशिप, क्रेडिट एनालिस्ट, सेल्स) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती से संबंधित जॉब नोटिफिकेशन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bankofbaroda.in/ और रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है।
जो भी योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा में इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं और जिनके पास ग्रेजुएशन / MBA / PGDM / CA / CFA / CMA की डिग्री है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को योग्यता, अनुभव, आयु सीमा, परीक्षा शुल्क और चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी आधिकारिक भर्ती अधिसूचना से अवश्य जांच लेनी चाहिए।
सीनियर मैनेजर – MSME रिलेशनशिप (MMG/S-III) – 113 पद
सीनियर मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट (MMG/S-III) – 19 पद
मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट (MMG/S-II) – 34 पद
संविदा आधारित सहायक उपाध्यक्ष (Assistant Vice President – MSME)
4. रिलेशनशिप – 14 पद
डिप्टी मैनेजर – MSME रिलेशनशिप – 62 पद
असिस्टेंट मैनेजर – MSME सेल्स – 177 पद
चयनित उम्मीदवारों को चयन समिति के निर्देशानुसार तथा बैंक ऑफ बड़ौदा की अधिसूचना के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा।
01-02-2026 को उम्मीदवार की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। पदवार आयु विवरण के लिए आधिकारिक विज्ञापन देखें।
उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन / MBA / PGDM / CA / CFA / CMA या किसी मान्यता प्राप्त संस्था से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। पदवार शैक्षणिक योग्यता की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में दी गई है।
योग्य उम्मीदवार 26-02-2026 तक या उससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट https://www.bankofbaroda.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 26-02-2026
0 Comments